आगरालीक्स… आगरा में नए साल में जीएसटी की टीम की सबसे बडी कार्रवाई, पीसी चेन प्राइवेट लिमिटेड में जीएसटी की टीम को चार करोड से अधिक का अद्योषित स्टाॅक मिला है, टीम ने 25 लाख से अधिक का टैक्स वसूला है।
आगरा में शुक्रवार दोपहर में जीएसटी की अनुसंधान शाखा ने पीसी चेन प्राइवेट लिमिटेड नमक की मंडी में सर्वे शुरू किया। एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में टीम की कार्रवाई देर रात तक चली। 15 सदस्यीय टीम ने फर्म के दो ठिकानों पर सर्वे किया। यहां टीम को चार करोड से अधिक का अद्योषित चांदी का स्टाॅक मिला। इस पर टीम ने 25 लाख से अधिक का टैक्स वसूला है। फर्म संचालक को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।