आगरालीक्स…जनवरी के लास्ट दिन मिले 3 केस…पूरे महीने 249 मरीज मिले तो 361 हुए डिस्चार्ज…आंकड़ों में देखिए जनवरी में किस तरह कमजोर हुआ कोरोना
नये साल का जनवरी माह कोरोना महामारी पर काबू पाने में धीरे धीरे कामयाब होता हुआ दिखाई दिया. इस एक माह में आगरा में हेल्थ डिपार्टमेंट ने 60 हजार से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग की जिनमें से सिर्फ 249 कोरोना संक्रमित मिले जबकि 361 मरीज इस बीमारी से ठीक होकर अपने घर गए. नया साल काफी लिहाज से आगरा के लिए सुखद रहा क्योंकि इस एक माह में सिर्फ एक ही मरीज की कोरोना से मौत हुई है, जो कि बीते अन्य महीनों के अपेक्षा ज्यादा ठीक है. नये साल के पहले महीने के अंतिम दिन 3 नये कोरोना संक्रमित मिले. आगरा में अब केवल 48 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है.
आगरा कोरोना अपडेट
टोटल एक्टिव केस 48
टोटल संक्रमित 10485
टोटल डिस्चार्ज 10265
अब तक मौत 172
टोटल सैंपल 491361
रिकवरी प्रतिशत 97.90