आगरालीक्स.. आगरा सहित देश भर में एक फरवरी से अनलॉक की नई गाइड लाइन जारी हो रही हैं, इसमें स्कूल से लेकर स्वीमिंग पूल को लेकर आदेश जारी किए गए हैं।
देश भर में एक फरवरी से अनलाक की नई गाइड लाइन जारी हुई हैं। इसके तहत सिनेमा घर, स्वीमिंग पूल खुल जाएंगे, धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को भी छूट दी गई है, इसका निर्णय राज्य सरकारों को करना होगा।
दिल्ली में नौवीं और 11 वीं के छात्रों के लिए खुल रहे स्कूल
अभी 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल खुले हैं, अब अन्य कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाने हैं। दिल्ली में नौवीं और 12 वीं के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं, अन्य राज्य सरकारें भी अपने स्तर से निणर्य ले सकेंगी।
मास्क को लेकर सख्ती
कोरोना संक्रमण कम हुआ है लेकिन मास्क को लेकर सख्ती है। मास्क का सख्ती से पालन करना है, मास्क ना पहनने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।।