आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना काल में नौकरी छूटने पर पीएफ निकालकर रोजगार शुरू किया, घर का खर्चा चलाया। 92 हजार लोगों के खातों में 231 करोड रुपये पहुंचे।
कोरोना में लोगों की नौकरी चली गई, सैलरी आधी कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में मार्च से जनवरी तक 11 महीने में 1 35 लाख लोगो ने पीएफ निकालने के लिए आवेदन किया। इसमें से 92900 दावों का निस्तारण किया गया। इस तरह 231 करोड रुपये लोगों के खाते में पहुंच गए।
सात दिन में 70 फीसद भुगतान
सहायक आयुक्त रवींद्र कुमार का मीडिया से कहना है कि दावा करने के सात दिन में 70 पफीसद आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा है।
ये रखे ध्यान
आवेदन करते समय यूएएन नंबर चेक कर लें, यह सही होना चाहिए
खाते का नंबर, बैंक का खाता आईएफएससी कोड सही होना चाहिए
जितनी रकम निकालनी है उतनी पीएफ खाते में होनी चाहिए
मकान निर्माण, जीर्णोदधार के लिए एक एक बार, शादी के लिए दो बार पीएफ निकाल सकते हैं। बीमारी के लिए कितनी भी बार पीएपफ निकाला जा सकता है