आगरालीक्स ..आगरा में आज से लोहामंडी बोदला रोड बंद कर दिया गया है, रूट डायवर्ट किया गया है। सीवर लाइन डालने के लिए 20 फरवरी तक रोड बंद रहेगा।
आगरा में जलनिगम द्वारा लोहामंडी से बोदला रोड पर सीवर लाइन डाली जा रही है। इसके लिए एक से 20 फरवरी तक ब्लॉक लिया गया है, रोड को बैरीकेट किया गया है।
ये है डायवर्जन
लोहामंडी से बोदला जाने के लिए वाहन जयपुर हाउस और मारुति एस्टेट चौराहा होकर बोदला तक जाएंगे। बोदला से लोहामंडी की ओर जाने वाले वाहन जयपुर हाउस और मारुति एस्टेट चौराहा से होकर गुजारे जाएंगे। लोहामंडी से बोदला रोड पर किसी भी तरह के वाहन को नहीं जाएंगे।