आगरालीक्स…मेट्रो शुरू होने से पहले ही आगरा के लोगों की नाॅलेज परख रहा मेट्रो काॅरपोरेशन..पूछ रहा सवाल…क्या आपको पता है जवाब…खबर में देखिए क्या है सवाल…
आगरा में मेट्रो परियोजना का काम तेजी से चल रहा है. फिलहाल फतेहाबाद रोड पर ताज के पूर्वी गेट पर इसका काम चल रहा है. दो महीने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल शिलान्यास किया है. आगरा में मेट्रो शुरू होने में अभी कई वर्षों का इंतजार है लेकिन उससे पहले ही उत्तर प्रदेश रेल मेट्रो काॅरपोरेशन आगरावासियों का सामान्य ज्ञान परख रहा है. वह ट्वीट के जरिए ये जानने की कोशिश कर रहा है कि आगरा के लोगों को मेट्रो के बारे में कितना पता है या कितनी जानकारी है. इसके लिए वो आॅप्शन भी दे रहा है..
मंगलवार को उत्तर प्रदेश रेल मेट्रो परियोजना ने आगरा मेट्रो से संबंधित ये सवाल अपने ट्वीट से किया और लोगों से इसका जवाब मांगा है..ये है सवाल..
दरअसल में यूपीएमआरसी ने जो क्वेश्चन किया है वह ये है कि आगरा का पहला मेट्रो काॅरिडोर कहां से कहां तक बनना है. इसके लिए उसने चार आॅप्शन भी दिए हैं. जो कि ये हैं.
सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट
आगरा कैंट से कालिंदी विहार
ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद
ताज ईस्ट गेट से फतेहाबाद रोड
ट्वीट में ये भी बताया गया है कि मंगलवार रात आठ बजे तक इस सवाल का सही जवाब मेट्रो रेल काॅरपोरेशन खुद देगा. गौरतलब है कि यूपी मेट्रो रेल काॅरपोरेशन रोजाना इसी तरह से लखनऊ मेट्रो, कानपुर मेट्रो को लेकर सवाल अपने ट्विटर के माध्यम से पूछता रहता है. मंगलवार दो फरवरी को उसने पहली बार आगरा मेट्रो को लेकर कोई प्रश्न लोगों से पूछा है.