Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ World Cancer Day: 200 types of Cancer, Mouth Cancer more conman in Agra# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

World Cancer Day: 200 types of Cancer, Mouth Cancer more conman in Agra# agranews

178

आगरालीक्स…सिर्फ मुंह, ब्रेस्ट, ब्लड और लंग का ही नहीं होता कैंसर…200 से भी अधिक प्रकार का होता है ये रोग…आगरा में सबसे ज्यादा इस कैंसर के है मरीज…

कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें थोड़ी सी लापरवाही जान जाने तक पहुंच जाती है. हालांकि अगर शुरुआत में इस बीमारी का पता चल जाए तो इसका उपचार उपलबध है. क्रिकेटर युवराज सिंह, एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इस बीमारी को मात देकर आए भी हैं. लेकिन अभी भी आम लोगों के लिए कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोग जिंदगी से निराश होने लगते हैं, क्योंकि इसका इलाज महंगा है और देश में कुछ ही स्थानों पर इसका सही उपचार होता है. ऐसे में हम जानते हैं कि आखिर कैंसर कितने प्रकार का होता है. आम तौर पर लोग केवल मुंह का कैंसर, फेंफड़ों का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर के बारे में ही अधिक जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये कैंसर 200 से भी अधिक प्रकार का होता है. चिकित्सकों के अनुसार इनमें से ज्यादातर कैंसर ऐसे हैं जो कि जागरूक होने पर इसे पनपने से रोक सकते हैं.

आगरा में 1500 से अधिक कैंसर मरीज
आगरा की एसएन मेडिकल काॅलेज की कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि आगरा रीजन में सबसे अधिक मुंह के कैंसर के मरीज हैं. इसके अलावा सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की भी संख्या लगातार बढ़ रही है. आगरा में इस समय 1500 से अधिक कैंसर मरीज है. ये संख्या वो है जो कि एसएन मेडिकल काॅलेज में रजिस्टर्ड है.
आगरा में कैंसर के इतने हैं मरीज
756 मुंह के कैंसर
201 सर्वाइकल कैंसर
165 स्तन कैंसर
400 अन्य कैंसर मरीज

वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक स्तन कैंसर
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार (2 फरवरी) को कहा कि स्तन कैंसर फेफड़ों के कैंसर से आगे निकल चुका है. डब्लूएचओ के कैंसर विशेषज्ञ, आंद्रे इलबावी ने गुरुवार (4 फरवरी) को विश्व कैंसर दिवस के पहले एक ब्रीफिंग के दौरान कहा, “पहली बार, स्तन कैंसर अब वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक होने वाला कैंसर है।” उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में फेफड़े का कैंसर सबसे आम प्रकार था लेकिन अब स्तन कैंसर सबसे अधिक हो गया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं में मोटापा स्तन कैंसर का सामान्य जोखिम कारक है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!