आगरालीक्स…25 साल पहले फिल्म डीडीएलजे में सिमरन और राज ने क्या गलती की..यूपी पुलिस ने बताया-जिंदगी जीने के लिए सिमरन का जिंदा रहना जरूरी…
25 साल पहले अक्टूबर 1995 में रिलीज हुई ब्लाॅकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में सिमरन और राज ने क्या गलती की..ये यूपी पुलिस ने अपने ट्वीट में बताया है. दरअसल यूपी पुलिस का ये ट्वीट लोगों में जागरूकता लाने के लिए किया गया है. इसमें बताया गया है कि जिंदगी जीने के लिए सिमरन का जिंदा रहना जरूरी है. क्योंकि चलती ट्रेन में चढ़ना खतरनाक है और इससे हादसा हो सकता है.