आगरालीक्स…शनिवार को मिला सिर्फ एक कोरोना संक्रमित. 5 लाख से अधिक लोगों की अब तक हो चुकी है आगरा में कोरोना जांच.
पांच लाख से क्रॉस हुई सैंपलिंग
आगरा में कोरोना पर निरंतर कंट्रोल किया जा रहा है. शनिवार को सिर्फ एक ही कोरोना संक्रमित केस मिला. हालांकि सिर्फ एक मरीज भी डिस्चार्ज हुआ. आगरा में कल की तरह आज भी अब केवल 34 कोरोना मरीजों का ही इलाज चल रहा है. इधर आगरा जनपद में अब पांच लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. शनिवार तक हेल्थ डिपार्टमेंट ने 5 लाख 2 हजार 5 सौ 46 लोगों की जांच कर ली है.
आगरा में अब तक का कोरोना अपडेट
कुल एक्टिव केस 34
अब तक कुल मिले संक्रमित 10504
अब तक कुल मरीज डिस्चार्ज 10298
कुल मौत 172
रिकवरी प्रतिशत 98.04
टोटल सैंपलिंग 502546