आगरालीक्स…फोटोज में देखिए….आगरा मंडल में सुबह से बॉर्डर और टोल टैक्स पर पुलिस रही सतर्क..किसानों के चक्काजाम को लेकर बरती गई सकतर्कता.


किसानों द्वारा 6 फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम की सूचना पर आज सुबह से ही पुलिस अलर्ट मोड में रही. आगरा मंडल के सभी टोल टैक्स और बॉर्डर पर पुलिस तैनात रही. हालांकि पुलिस द्वारा किसानों को पहले से ही नजरबंद कर दिया गया था जिसके कारण चक्काजाम का कोई असर यहां दिखाई नहीं दिया. पुलिस के बड़े अधिकारी भी समय—समय पर स्थिति का जायजा लेते रहे. इधर किसानों का कहना है कि सरकार किसी भी हालत में कृषि कानूनों को वापस ले.

