Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra’s Lakshmi Basavaraj Best Cadet on Republic Day Parade# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra’s Lakshmi Basavaraj Best Cadet on Republic Day Parade# agranews

141

आगरालीक्स…गणतंत्र दिवस परेड में आगरा काॅलेज की लक्ष्मी बसवराज सर्वश्रेष्ठ कैडेट, यूपी में आगरा ग्रुप टाॅप पर रहा…राज्यपाल ने दिया स्वर्ण पदक

आगरा के पांच कैडेट्स को स्वर्ण व एक रजत पदक
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले उत्तर प्रदेश के कैडेट्स को उनकी ईमानदारी, एनसीसी में उनके योगदान एवं उपलब्धियों के लिए विगत दिवस राजभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा मेडल्स एवं प्रशस्ति पत्र तथा नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। आगरा कॉलेज की कैडेट एसयूओ लक्ष्मी बसवराज को उत्तर प्रदेश की छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किया गया। साथ ही उन्हें एनसीसी महानिदेशक प्रशंसा पत्र से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आगरा ग्रुप को एक लंबे समय बाद उत्तर प्रदेश में प्रथम घोषित करते हुए एडीजी बैनर भी प्रदान किया गया, जिसे आगरा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन ने लखनऊ में प्राप्त किया।

आगरा ग्रुप के 12 कैडेट्स थे शामिल
इन कैडेट्स का आज माल रोड स्थित एनसीसी हाउस में एनसीसी आगरा के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया तथा आगरा ग्रुप की विभिन्न वाहिनियों के कैडेट्स द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्य के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। 1 उ.प्र. वाहिनी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश मुख्यालय से कुल 34 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया था जिसमें आगरा ग्रुप के 12 कैडेट्स थे। सर्वाधिक 8 कैडेट्स 1 उ प्र. वाहिनी से थे। इन सभी कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस वर्ष राज्यपाल द्वारा प्रदान किये जाने वाले कुल 6 में से 5 स्वर्ण व् 1 रजत पदक जीतकर आगरा ग्रुप के कैडेट्स ने इतिहास रच दिया है।

आगरा ग्रुप के कैडेट्स की उपलब्धियां:

  1. एसयूओ लक्ष्मी बसवराज (आगरा कॉलेज)
    महानिदेशक प्रशंसा पत्र
    राज्यपाल स्वर्ण पदक और ₹3000/- नकद पुरस्कार
    सर्वश्रेष्ठ कैडेट उत्तर प्रदेश मुख्यालय
    प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग
  2. एसयूओ शिवानी परमार (आगरा कॉलेज)
    राज्यपाल स्वर्ण पदक और ₹3000/- नकद पुरस्कार
    राजपथ पर मार्च
  3. एसयूओ शिका (सेंट जॉन्स कॉलेज)
    राज्यपाल स्वर्ण पदक और ₹3000/- नकद पुरस्कार
    राजपथ पर प्लाटून कमांडर।
    एयर विंग सर्वश्रेष्ठ कैडेट-छात्रा वर्ग
  4. यूओ रितेश (डीईआई)
    राज्यपाल स्वर्ण पदक और ₹3000/- नकद पुरस्कार
    प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग
  5. एसयूओ अजय सिंह (अरबीएस कॉलेज)
    राज्यपाल स्वर्ण पदक और ₹3000/- नकद पुरस्कार
    राजपथ पर मार्च
  6. सार्जेंट वंश सोलंकी (डीईआई)
    राज्यपाल रजत पदक और ₹2000/- नकद पुरस्कार
    प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग
  7. यूओ ममता (आगरा कॉलेज)
    राजपथ पर मार्च।
  8. यूओ विपुल प्रताप सिंह (आगरा कॉलेज)
    राजपथ पर मार्च
    प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभागिता
    एयर विंग सर्वश्रेष्ठ कैडेट
  9. सार्जेंट राजकुमार जादौन (डीईआई)
    राजपथ पर मार्च
    प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभागिता
  10. यूओ अमन कुमार (डीईआई)
    प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभागिता
  11. एसयूओ प्रणय प्रताप सिंह (डीईआई)
    सेकंड बेस्ट कैडेट उत्तर प्रदेश मुख्यालय
    प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभागिता

12 यूओ रितिक बंसल (सेंट जॉन्स कॉलेज)
प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग

ले रीता निगम (आगरा कॉलेज)
एडीजी मैडल एवं महानिदेशक प्रशंसा पत्र।

एनसीसी हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन, डिप्टी कमांडर कर्नल एसके पांडियन, कर्नल अजय मिश्रा, कर्नल मनीष अरोरा, कर्नल रोहित खन्ना, कर्नल धर्मेश यादव, ग्रुप कैप्टेन विजय यादव, लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल, लेफ्टिनेंट दिनेश लाल, लेफ्टिनेंट मनीष कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!