Friday , 11 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Women and children take self-defense training every morning in Dayalbagh# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Women and children take self-defense training every morning in Dayalbagh# agranews

249

आगरालीक्स….3 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग दयालबाग में सुबह नियमित करते हैं शारीरिक व्यायाम..बसंत पर आज बच्चे और महिलाएं ने ली सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

अनुशासन के लिए जाने जाते हैं सतसंगी
दयालबाग में राधास्वामी मत के सतसंगी अपने नियम और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं. यही कारण है कि यहां लोग सुबह सूर्योदय से पहले ही खेतों में शारीरिक श्रम के लिए तैयार रहते हैं. दयालबाग में बूढ़ों और जवानों को शारीरिक तौर पर चुस्त बनाने के लिये व्यायाम का कार्यक्रम सन् 1940 में शुरू किया गया. नियमित रूप से यह कार्यक्रम सुबह सत्संग के बाद होता था. कृषि अभियान जारी होने से पूर्व ढाई वर्ष तक यह चलता रहा एक तरह से शारीरिक व्यायाम ने पुरूषों और महिलाओं को खेतों में सख्त़ शारीरिक श्रम के लिये तैयार कर दिया.

1978 में दयालबाग में शुरू हुआ शारीरिक व्यायाम
शारीरिक व्यायाम का कार्यक्रम पुनः सन् 1978 में दयालबाग में शुरू किया गया. तब से इसमें 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष या उससे भी अधिक आयु के पुरुष और महिलायें अत्यन्त ही उत्साह से भाग लेते हैं. बसन्त के अवसर पर सत्संगी भाई—बहिन और बच्चे लाठी विशेष पीटी आदि का प्रदर्शन करके अपना आनन्द व उत्साह प्रकट करते हैं. परम पूज्य हुजूर डॉ. सत्संगी साहब लंबे समय तक स्वयं लोगों के साथ मिलकर व्यायाम करते हुए सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहे.

3 से 5 वर्ष के सुपरमैन नियमित ले रहे सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग
लगभग पिछले 1 वर्ष से दयालबाग में 3 वर्ष से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चे संत सुपरमैन टीम के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह—शाम खेतों में सेल्फ डिफेंस और हेल्थ केयर पीटी कर रहे हैं, महिलाओं के लिए विशेष सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग और लाठी पीटी की भी व्यवस्था की गई है.

सुबह 3 बजे हुआ कार्यक्रम शुरू
आज बसंत के दिन स्पेशल पीटी का कार्यक्रम सुबह 3ः00 बजे आयोजित किया गया. परम पूज्य हुजूर और आदरणीय रानी साहिबा के पधारते ही कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया. उसके बाद नियमित रूप से भाग लेने वाले लगभग 400 पुरुषों और स्त्रियों ने सामूहिक शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन किया. फिर महिलाओं और पुरुषों के समूह ने विशेष लाठी का रोमांचकारी प्रदर्शन किया. फिर महिलाओं के समूह ने एक शब्द पाठ की धुन पर लयबद्ध प्रदर्शन किया.अंत में सब पीटी प्रतिभागियों ने एक स्वर से प्रार्थना की.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!