Euphoria spread on Basant Panchami, Rangotsav begins
आगरालीक्स… बसंत पंचमी पर्व पर आज मां सरस्वती की आराधना के साथ ब्रज में 40 दिवसीय होली पर्व की शुरूआत हो गई है। आगरा में भी दयालबाग सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में पीले रंग की छटा बिखरी हुई है।
शरद ऋतु की विदाई के साथ बसंत ऋत का आगाज हो गया है। दयालबाग में चहुंओर बसंती उल्लास बिखरा हुआ है। भव्य सजावट के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। घरों में भी आज मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सजावट के साथ भगवान को पीले वस्त्र पहनाए गए। पूजा अर्चना की गई।
चालीस दिवसीय महोत्सव
ब्रज में बसंत पंचमी से 40 दिवसीय होली महोत्सव का आगाज हो जाता है. मथुरा में लठामार होली का डांढ़ा पूजन पूजन के साथ स्थापित होगा। इस मौके पर बरसाना स्थित लाडलीजी के मंदिर को बसंती रंग में रंगा गया है। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी भक्तों संग होली खेलेंगे। ब्रज में आज से होली गीत और गायन भी शुरू हो जाएंगे।