आगरालीक्स….आगरा में बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली…बढ़ रहे हैं सुसाइड के केस. कैसे बचाएं अपनों की जान — 5 मिनट का होता है समय..जानें
क्या हैं मामला
आगरा में बुधवार दोपहर को थाना सदर के नगला टेकचंद में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग का नाम मानिक चंद बताया गया है और वह भारतीय खाद्य निगम से रिटायर्ड हैं. पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया है कि उन्होंने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मानिक चंद के दो बेटे, तीन बेटियां व पत्नी उर्मिला देवी हैं. बेटियां की शादी हो चुकी है. परिजनों के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे मानिकचंद टीवी देखने के बाद ऊपर छत पर चले गए और कुछ ही देर में गोली चलने की आवाज नीचे बैठे परिजनों को सुनाई दी. परिजन ऊपर छत पर पहुंचे तो देखा मानिकचंद का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है.
पांच मिनट का होता है समय
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि सुसाइड के विचार समुद्र की लहरों की तरह से दिलों दिमाग में आते हैं. जिस तरह से समुद्र की लहर कुछ देर बाद थम जाती है ठीक उसी तरह से सुसाइड के विचार पांच मिनट तक रहते हैं. इस दौरान व्यक्ति से बात कर ली जाए, उसे समझा दिया जाए तो उसे सुसाइड करने से रोका जा सकता है. इसलिए आपका कोई परिचित अगर गुमसुम रहने लगा है या अजीब तरीके की बातें कर रहा है तो उसे अकेला न छोड़ें. उससे अधिक से अधिक बात करें और उसके दुख को समझें. उसकी समस्या का समाधान बताएं.