नईदिल्लीलीक्स…फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक और बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद उनके पति सैफ अली खान ही नहीं बल्कि करीना और सैफ अली खान को चाहने वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे। सैफ और करीना के लिए यह बेहद खास मौका है।
सैफ और करीना ने गत वर्ष अगस्त में ही अपने दूसरे बच्चे के आ का ऐलान कर दिया था। करीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा था, मैं अपने दूसरे बच्चे से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।
गर्भावस्था में भी किया काम
पिछली बार की तरह इस बार भी करीना ने प्रिग्नेंसी के दौरान काम करना जारी रखा। एक साक्षात्कार में करीना ने कहा था कि मुझे यह बात समझ में नहीं आती कि प्रिग्नेंसी के दौरान महिलाएँ काम क्यों नहीं कर सकतीं। मैंने अपनी प्रिग्नेंसी के दौरान काम किया है और डिलवरी के बाद भी करती रहूंगी। वास्तव में एक्टिव रहना फायदेमंद रहता है। इससे आपके बच्चे की हेल्थ भी अच्छी रहती है। मैंने कभी पक्षपात का सामना नहीं किया।