आगरालीक्स.. आगरा में प्रदेश के पहलेफ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स में मार्च से बुकिंग शुरू होगी। 150 करोड से पांच एकड में फाउंड्री नगर में 68 यूनिट बनाई जानी है।
आगरा के फाउंड्री नगर में 5 एकड में प्रदेश का पहला फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स बनने जा रहा है। इसका नक्शा पास होने के लिए भेज दिया गया है।
मार्च में शुरू हो जाएगी बुकिंग
फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स चार मंजिला होगा। हर तल पर कारोबारियों को फैक्ट्री लगाने के लिए स्थान दिया जाएगा। फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स में 68 फैक्ट्री स्थापित होनी है। इसके लिए मार्च से बुकिंग शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश लद्यु उद्योग लिमिटेड, नुनिहाई कार्यालय में संपर्क कर कारोबारी फैक्ट्री बुक करा सकते हैं। फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स में रैंप बनाए जाएंगे, प्रशासनिक कार्यालय, टेलीकम्युनिकेशन सेंटर सहित अन्य सुविधाएं होंगी।