नई दिल्लीलीक्स…दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड की टीम 112 पर पर हुई आलआउट. अक्षर पटेल ने लिए 6 विकेट..भारत की बैटिंग.
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम 112 रनों पर ही सिमट गई. अक्षर पटेल और आर अश्विन की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड दूसरा सेशन डिनर से पहले ही आउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाजी जे क्राउली ने सर्वाधिक 53 रन की पारी खेली. कप्तान जो रूट 17 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल ने 6 विकेट लिए जबकि आर अश्विन ने तीन इंग्लिश बल्लेबाजों को चलता किया. अपना सौंवा अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को एक विकेट मिला उन्होंने सलामी बल्लेबाज डॉम सिबली को खाता खोले बिना ही चलता कर दिया.
