आगरालीक्स.. आगरा का 25 फरवरी का प्रेस रिव्यू, आज से आगरा में एमजी रोड पर नहीं चलेंगे रिक्शा, सैलून संचालक ने बालिका से की अश्लील हरकत, अरेस्ट।

आगरा में 25 फरवरी को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बडा क्रिकेट मैदान मोटेरा स्टेडियम अब पीएम मोदी के नाम पर। सभी बुजुर्गों और 45 से अधिक उम्र के बीमार लोगों को फ्री टीका। सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त मौका नहीं। यूपी विधानसभा में धर्मांतरण का कानून पारित।हाईकोर्ट एक मार्च से पूरी तरह से खुलेगा। पुडुचेरी में लगेगा राष्ट्रपति शासन, तकनीकी खामी से एनएसई पर चार घंटे बंद रहा कारोबार। पीएम मोदी ने निजीकरण पर दिया जोर, कहा कारोबार में सरकार का कोई काम नहीं। कहा घाटे के सार्वजनिक उपक्रमों की मदद से अर्थव्यवस्था पर पडता है बोझ। निजी बैंकों से भी होगा पेंशन और कम का भुगतान। रेलवे ने बढाया छोटी दूरी की ट्रेनों का किराया।

अमर उजाला आगरा मैनपुरी के बीच पैसेंजर ट्रेन कल से
एमजी रोड पर नहीं चलेंगे रिक्शा, हटेंगी ठेल ढकेल
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट ने किरावली में सभा में कहा देश के लुटेरों से लडना है, दिल्ली कूच करने के लिए तैयार रहें किसान।
कमला नगर में गाइज एंड गल्र्स सैलून के संचालक मिलिंद परमार को नौ साल की बालिका से अश्लील हरकत करने पर किया अरेस्ट.

दैनिक जागरण एत्मादपुर में झोलाछाप के क्लीनिक पर छापा, टीम को बंधक बनाने का प्रयास।
सेना भर्ती में 25 और अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी होने का शक
आज छूटे हुए हेल्थवर्करों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

हिंदुस्तान महाराष्ट्र के बरातियों ने बढाई परेशानी, संक्रमण का खतरा।
11 महीने बाद जनरल टिकट लेकर कर सकेंगे छात्रा
फरवरी में गर्मी से छूट रहा पसीना
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/