आगरालीक्स…आगरा मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी. एलिवेटेड हिस्से पर निर्माण कार्यों की समीक्षा की.
एलिवेटेड हिस्से के कार्यों की समीक्षा की
यूपी मेट्रो के एमडी कुमार केशव आज आगरा मेट्रो परियोजना के दौरे पर हैं। ताज पूर्वी गेट से फतेहाबाद के बीच प्राथमिक सेक्शन के एलिवेटेड हिस्से पर निर्माण कार्यों की समीक्षा जारी है। गौरतलब है कि फतेहाबाद रोड पर चल रहे मेट्रो के पहले स्टेशन के तीन पिलर अभी तक तैयार हो चुके हैं. इसके अलावा सौ से ज्यादा पाइल्स भी तैयार हैं. पहले स्टेशन के अलावा बसई पर बनने वाले स्टेशन का काम भी शुरू कर दिया गया है. एमडी कुमार केशव ने पूरे कार्य का निरीक्षण किया और समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए.
