नईदिल्लीलीक्स… केंद्र सरकार ने भारत को आंशिक स्वतंत्र देश बताने की रिपोर्ट को भ्रामक बताया है। दुल्हन की विदाई के समय रोते-रोते मौत। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
भाजपा में शामिल हुए दिनेश त्रिवेदी
टीएमसी के पूर्व सांसद और पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होना स्वर्णिम पल है। भाजपा जनता के परिवार जैसी है। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि वह अब सही पार्टी में आए हैं। उल्लेखनीय है कि त्रिवेदी ने घुटन का आऱोप लगाते हुए राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।
ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह भवानीपुर सीट छोड़ रही हैं और नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह बात तृणमूल कांग्रेस के 291 प्रत्याशियों की सूची जारी करने की दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस सूची में 51 महिला प्रत्याशी और 42 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लोगों का आशीर्वाद चाहिए। मुझ पर विश्वास रखिये तृणमूल कांग्रेस ही पश्चिमी बंगाल के विकास के लिए काम कर सकती है।
भारत को आंशिक स्वतंत्र बताने की रिपोर्ट भ्रामक करार
केंद्र सरकार ने भारत को आंशिक स्वतंत्र बताने वाली द फ्रीडम की रिपोर्ट को भ्रामक, गलत और बेबुनियाद करार दिया है। स्वतंत्र देशों की सूची से नीचे लाकर आंशिक स्वतंत्र देशों में रखने को गलत ठहराया है। अमेरिकी थिंक टैंक के आकलन का जोरदार खंडन किया है। सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर सत्तारूढ़ पार्टी से अलग कई राज्यों में दूसरे दलों की सरकारें हैं। स्वतंत्र निर्वाचन आयोग निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराता है। समानता का व्यवहार होता है। भारत एक प्रगतिशील लोकतंत्र है।
टाइम मैग्जीन में आंदोलनकारी महिला किसान कवर पेज पर
अमेरिका की न्यूज मैग्जीन टाइम ने अपने मार्च के अंक में किसान आंदोलन में शामिल महिला किसानों को जगह दी है। मैग्जीन ने ऑन द फ्रंट लाइन और इंडियाज फार्मर प्रोटेस्ट शीर्षक से कवर स्टोरी छापी है। इसमें दिल्ली के टिकारी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं के एक समूह को चित्रित किया है। टाइम पत्रिका ने अंदर के खबर का शीर्षक दिया है- हमें डराया नहीं जा सकता और ना ही खरीदा जा सकता है। किसानों का नेतृत्व करने वाली महिला नेताओँ का फोटो भी छापा है।
विदाई के समय रोती दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत
ओडिसा के सोनपुर के गांव जुलांडा में शादी समारोह की खुशियां दुल्हन की मौत से मातम में बदल गईं। गांव के मुरली साहू की बेटी रोजी की शादी टेलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ हुई थी। दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद विदाई के समय दुल्हन बनी रोजी लगातार रोते-रोते बेहोश हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।