आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो के लिए यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक की वित्तीय स्वीक्रति नहीं मिली है। इससे मेट्रो का काम पिछड गया है, अब कब तक मेट्रो चलेगी.
आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच काम शुरू हो चुका है। पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक आगरा मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें ताजमहल पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड पर एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं, इसका काम चल रहा है।
भूमिगत मेट्रो स्टेशन के लिए नहीं मिली क्लीयरेंस
जबकि आगरा किला, बिजलीघर और जामा मस्जिद पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं। इसके लिए अभी क्लीयरेंस नहीं मिली है।

2024 में हो सकेगा ट्रायल
आगरा मेट्रो पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक तैयार कराई जा रही है। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद 2022 में ट्रायल होना था। इसका समय अब और बढ गया है। शनिवार को आगरा मेट्रो के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद यूपीएमआरसी के एमडी केशव कुमार ने मीडिया से कहा कि आगरा किला, बिजलीघर और जामा मस्जिद के भूमिगत मेट्रो स्टेशन की खोदाई के लिए यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक की स्वीक्रति नहीं मिली है। इससे 12 से 18 महीने काम पिछड गया है। अब 2024 में पहले छह किलोमीटर आगरा मेट्रो के छह स्टेशनों पर ट्रायल हो सकेगा।