Couple found dead in Agra #agranews
आगरालीक्स.. आगरा में पति पत्नी की मौत, पत्नी का शव कमरे में जमीन पर मिला, पति का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था।
आगरा के जैतपुर के गांव गुडियाना में शनिवार को कमरे में पति पत्नी के शव मिले। पति शुक्रवार को आगरा में दवा लेने आया था, रात को वह अपनी ससुराल में रुक गया। यहां उसकी पत्नी भी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कमरे में पत्नी का शव जमीन पर पडा मिला, उसका पति पंखे पर लटका हुआ था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।