आगरालीक्स..आगरा आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आईएमए के प्रतिनिधियों से कोरोना वैक्सीन की हकीकत जानी, उन्होंने कुछ समस्याएं बताई, केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
आगरा में शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने जालमा संस्थान में देसीकन भवन और कोरोना जांच लैब का उदघाटन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधि और आईएमए के प्रतिनिधियों से मिले।
वैक्सीन लगवाने में आ रही समस्या
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीवी शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को बताया कि दूसरी डोज एसएन मेडिकल कॉलेज में ही लगाई जा रही है। इससे समस्या आ रही है, दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या कम हो रही है। इसके साथ ही वैैक्सीन पोर्टल पर नाम दर्ज करने में भी समय लग रहा है। इससे भी टीकाकरण का काम धीमी गति से चल रहा है। आईएमए के अध्यक्ष निर्वाचित डॉ राजीव उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री डॉ हर्ष वर्धन को आईएम की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। अप्रैल में नई कार्यकारिणी कार्यभार संभालेगी।