अलीगढ़लीक्स… अकराबाद में किशोरी की कथित रूप से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में गिरफ्तार किशोर की उम्र का निर्धारण डाक्टरों का पैनल करेगा। कोर्ट की अनुमति से कागज तैयार हो गए हैं। अनुमति मिलते ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएग।
गत 28 फरवरी को अकराबाद के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी की शव मिला था। पुलिस ने जांच के बाद पड़ोस के गांव के एक किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। मामले में सुबूत मिटाने और एससीएसटी एक्ट की धारा भी जोड़ी जा रही है। दूसरी ओर इस मामले में किशोरी के परिजनों का कहना है कि एक किशोर अकेले कैसे हत्या कर सकता है। पुलिस अब आरोपी किशोर की उम्र का सत्यापन कर रही है। कागजात में किशोर की जन्मतिथि जनवरी 2004 दर्ज है। इसके हिसाब से उसकी उम्र 17 साल एक माह मानी जा रही है। देखने में ज्यादा प्रतीत होती है। सीओ बरला सुमन कनौजिया का कहना है कि आरोपी की उम्र का निर्धारण करने के लिए प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।