आगरालीक्स .आगरा में बीकॉम के छात्र को साथी छात्र ने सोशल मीडिया पर समलैंगिक बना दिया, समलैंगिक समझ कमेंट आने लगे, पढाई छोड दी, आरोपी अरेस्ट, कारण हैरान करने वाला
आगरा के एक डिग्री कॉलेज में पढ रहे बीकॉम के छात्र की सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल डाल दी। इसके बाद कमेंट आने लगे, इससे छात्र परेशान हो गया। कॉलेज जाना बंद कर दिया। पढाई छोड दी।
साथी छात्र अरेस्ट
इस मामले में साइबर सेल को जांच सौंपी गई। पुलिस ने जीवनमंडी बेलनगंज निवासी छात्र को अरेस्ट कर लिया। पुलिस का मीडिया से कहना है कि आरोपी छात्र क्लास में टॉप आना चाहता था, इसलिए उसने अपने साथी छात्र का अश्लील फोटो समलैंगिक दर्शाते हुए पफोटो डाल दिया। इसके बाद फोन आने लगे।
छात्र ने छोड दी पढाई
पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र को समलैंगिक दर्शाने के बाद वह तनाव में आ गया, उसके पिता एक अस्पताल में नौकरी करते हैं। छात्र ने पढाई छोड दी।