Monday , 20 April 2026
Home देश दुनिया Online Food delivery boy punches woman for canceling order…see video
देश दुनियाबिगलीक्स

Online Food delivery boy punches woman for canceling order…see video

138

आगरालीक्स….एक घंटे देरी से पहुंचा जोमैटो का डिलीवरी ब्वॉय..आर्डर कैंसल करने की बात सुनकर गुस्से में महिला को जड़ा जोरदार पंच…वीडियो पोस्ट कर महिला ने बताई अपनी आपबीती..देखें वीडियो..

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला जिसका नाम हितेशा चंद्रानी है. उसकी नाक से खून निकल रहा है. महिला का कहना है कि आनलाइन फूड आर्डर कैंसल करने पर डिलीवरी ब्वॉय ने उस पर हमला कर दिया और उसकी नाक पर मुक्का मार दिया जिससे हितेशा की नाक से खून बहने लगा. महिला ने रोते हुए डिलीवरी ब्वॉय की इस हरकत को सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए पोस्ट किया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और लोगों से खुद को सपोर्ट करने की बात कही है.

https://twitter.com/HChandranee/status/1369486163140956160

देरी पर किया था आर्डर कैंसल
घटना बेंगलूर की है. यहां रहने वाली हितेशा चंद्रानी कंटेट क्रिएटर और मेकअप आर्टिस्ट हैं. पीड़ित महिला के अनुसार मंगलवार को उन्होंने आनलाइन फूड कंपनी जोमैटो से लंच आर्डर किया था. महिला के अनुसार उसने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आर्डर किया था लेकिन साढ़े चार बजे तक उसके पास लंच नहीं आया. इस पर महिला ने कंपनी की कस्टमर केयर सर्विस पर जाकर अपने आर्डर को कैंसर करा दिया. महिला ने बताया कि आर्डर कैंसल करने के कुछ ही देर बाद डिलीवरी ब्वॉय आ गया. इस पर हितेशा ने आर्डर कैंसल करने की बात उससे कही. पीड़िता के अनुसार आर्डर कैंसल होने की बात पर डिलीवरी ब्वॉय ने उससे झगड़ना शुरू कर दिया. थोड़ी देर बाद ही डिलीवरी ब्वॉय ने हितेशा की नाक पर एक जोरदार पंच मार दिया, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी डिलीवरी ब्वॉय वहां से भाग गया.

कंपनी ने जताया खेद
महिला ने घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया और कहा है कि उसकी नाक में फ्रैक्चर हो गया है. कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल भी हो गया है. इधर मीडिया रिपोटर्स के अनुसार जोमैटो कंपनी ने भी महिला के साथ हुई इस घटना पर खेद जताया है और कंपनी ने महिला को विश्वास दिलाया है कि कंपनी आरोपी के खिलाफ पुलिस जांच करेगी और महिला को मेडिकल सहायता भी उपलब्ध कराएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

error: Content is protected !!