आगरालीक्स…आगरा मंडल में पकड़ी गई नकली नोट बनाने की फैक्ट्री. आगामी पंचायत चुनाव में करोड़ों के नकली नोट बांटे जाने की थी योजना. सरगना सहित 5 अरेस्ट. 100—100 के नकली नोट बनाए जा रहे थे.
शिकोहाबाद में पकड़ी भारी मात्रा में नकली करेंसी
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 नफर अभियुक्तों को Fake Indian currency छापते हुए गिरफ्तार किया है. इनमें मास्टर माइंड सरगना भी शामिल है जो कि तिहाड़ जेल भी जा चुका है. पुलिस ने भारी मात्रा में नइके पास से सौ—सौ रुपये के Fake Indian currency Notes भी बरामद किए हैं. इसके अलावा नकली नोट छापने की मशीन, भारी मात्रा में उपकरण मय अवैध असलाह बरामद किए हैं.
ऐसे पकड़े गए शातिर
थाना शिकोहाबाद पुलिस को बुधवार—गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आवास विकास कॉलोनी में स्थित पार्क के सामने बने मकान में नकली नोट छापे जा रहे हैं. पुलिस ने सूचना पर छापा मारा तो यहां से अंतर्राज्यीय तजेंद्र गैंग के सरगना तजेंद्र उर्फ काका पुत्र हरभजन सिंह निवासी गुरुद्वारा सिंह साहब ब्लॉक 9 मोतीनगर नई दिल्ली को मय 4 सदस्यों के साथ नकली भारतीय करेंसी छापते हुए गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली सौ—सौ के नोट, उपकरण एवं अवैध असलाह बरामद किए हैं. पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
तिहाड़ जेल जा चुका है सरगना तजेंद्र
पूछताछ में सरगना तजेंद्र ने बताया कि वह वर्ष 2000 में अपराध जगत में प्रवेश कर पहली बार जेल गया था और जेल से आने के बाद नकली नोट छापने के कार्य में संलिप्त हो गया. 2006 में थाना कमला मार्केट व वर्ष 2012 में दिल्ली के विजय बिहार थाना क्षेत्र से जेल गया और काफी लम्बे समय तक तिहाड़ जेल में भी रहा. बाद में वर्ष 2017 में थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद से भी नकली नोट छापने के संबंध में जेल जा चुका है. कुछ दिनों पहले जमानत पर बाहर आते ही उसने अपने साथी संतोष, सलीम की मदद से फिर से नकली नोट छापने के उपकरण जुटाए और नकली 100—100 रुपये के नोट छापने लगे. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नकली नोटों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली के त्योहार पर बाजारों में खपाने की योजना बना रहे थे.
पकड़े गए बदमाशों के नाम
तजेंद्र उर्फ काका पुत्र हरभजन सिंह निवासी गुरुद्वारा सिंह साहब ब्लॉक 9 मोती नगर नई दिल्ली
संतोष उर्फ सलीम पुत्र मैकूलाल निवासी आवगंगा ओमनगर थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद
जितेंद्र पुत्र रामकेश कठेरिया निवासी मैनपुरी चौराहा, आवगंगा रोड, ओमनगर थाना शिकोहाबाद
दिलीप उर्फ छोटू पुत्र पातीराम निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना शिकोहाबाद
दीपक उर्फ गुड्डू पु. रामवीर निवासी हीरा नगर कस्बा व थाना शिकोहाबाद
ये किया बरामद
1, 92,400 रुपये के नकली 100—100 के नोट
334 पेपर जिसकी एक पुस्त पर 100—100 के तीन नोट छपे
एक अदद लैटॉप
माउस
प्रिंटर
पावर प्रेस मशीन
डाई पंचिंग मशीन
फर्मा टैबिल लकड़ी े साथ
दो पेपर कटर
ग्रीन पन्नी रोल,
स्टीकर शीट क्रोमो पेपर
वाटर मार्का कलर केमिकल की शीशियां
कलर स्क्रीनिंग प्रिंटिंग
एक तमंचा देशी 315 बोर नाजायज मय 3 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
- 5 arrest# agranews
- Agra latest news
- Agra news
- agra region
- fake indian currency caught in shikohabad
- fake indian currency factory
- fake indian currency factory busted
- Fake indian currency factory busted in agra
- Fake indian currency notes
- fake indian currency racket
- Fake indian currency racket agra
- fake indian notes
- FICN