आगरालीक्स…आगरा में लग रही चिकनकारी प्रदर्शनी. लखनऊ की चिकनकारी को पसंद करने वालों के लिए होगी खास. कढ़ाई वाले कुर्ते, सूट, अनारकली, शादियों के लिए स्मार्ट साड़ियों व लहंगों का मिलेगा अनूठा कलेक्शन.
15 व 16 मार्च को लगेगी प्रदर्शनी
अवध थ्रेड्स की ओर से आगरा में विशेष चिकनकारी प्रदर्शनी के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है. नजाकत—ए—लखनऊ के नाम से आयोजित यह विशिष्ट चिकनकारी प्रदर्शनी आगामी 15 व 16 मार्च को संजय प्लेस स्थित होटल होलीडे इन में लगाई जा रही है. आयोजक मानवी द्वारा जानकारी दी गई कि प्रदर्शनी में हाथ से कढ़ाई वाले कुर्ते, सूट, अनारकली, साड़ी, लहंगा की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की जा रही है. जो गर्मियों की अलमारी के लिए बिल्कुल सही है. उन्होंने बताया कि आगामी शादी के मौसम के लिए स्मार्ट साड़ियों से लेकर अनूठे साड़ियों तक, लखनऊ के कारीगरों द्वारा सीधे उपलब्ध कराए जाएंगे. यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक 15 व 16 मार्च को लगाई जाएगी.