आगरालीक्स.. आगरा में गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है, पढे सोमवार से शनिवार तक कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया, पंखे में भी छुटटी के दिन गर्मी से राहत नहीं मिली। आगरा का न्यूनतम तापमान 16.8 और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा।
आज भी गर्मी, 19 मार्च से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि अब गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। सोमवार को गर्मी और बढ जाएगी, धूप तेज होती जाएगी और तापमान बढता जाएगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है, न्यूनतम तापमान भी 19 से 20 डिग्री रहेगा। 19 मार्च से मौसम बदल सकता है, बादल छाने लगेगे, 20 मार्च को भी बादल छाने से तापमान कम हो सकता है।
आईएमडी का अनुमान
15-Mar 18.0 34.0 Clear sky
16-Mar 17.0 35.0 Clear sky
17-Mar 17.0 35.0 Mainly Clear sky
18-Mar 16.0 34.0 Mainly Clear sky
19-Mar 16.0 33.0 Partly cloudy sky
20-Mar 16.0 32.0 Partly cloudy sky