Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Phulera dooj 2021: More than a thousand weddings in Agra today# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Phulera dooj 2021: More than a thousand weddings in Agra today# agranews

320

आगरालीक्स…आगरा में आज एक हजार से अधिक शादियां. फुलैरा दूज पर शादियों की धूम…जिनके नहीं मिल रहे मुहूर्त, उनकी भी शादियां. कई सामूहिक विवाहि समारोह शुरू से हो गए शुरू

आगरा में एक हजार से ​अधिक शादियां
आज फुलैरा दूज के मौके पर शहर भी में शादियों की धूम रहेगी. आगरा में आज करीब एक हजार से अधिक शादियों का मुहुर्त हैं। बता दें कि इस साल फरवरी मार्च में अधिक मुर्हूत न होने के कारण कम ही शादियां हुई हैं. अगले माह अप्रैल में 25 तारीख से सहालग की शुरूआत हो रही है, लेकिन मार्च में केवल आज ही के दिन शुभ मुर्हूत में हजारों जोड़े परिणय सूत्र में बधेंगे. शहर में इस दौरान कई स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोहों को भी आयोजन किया जा रहा हैं.

सभी मैरिज होम बुक
शहर में लगभग सभी मैरिज होम आज के दिन बुक हैं। इसके अलावा फतेहाबाद रोड़ पर बने होटलों में भी बड़े बडे आयोजन हैं. कई दिनों से इसकी तैयारी की जा रही हैं. बीते साल कोरोना के चलते तमाम शादियां टाल दी गई थी. शुभ मुर्हूत न होने ओर कोरोना के कारण लोगों ने कार्यक्रम रद्द कर दिए थे. शास्त्री श्रीकांत दीक्षित ने बताया इस साल फरवरी और मार्च में शुभ योग कम होने के कारण कम ही विवाह हुए हैं. लेकिन अप्रैल के बाद पूरे साल अच्छे शुभ योग बने हुए हैं. सुधीर बैंड के सुधीर शर्मा ने बताया की कोरोना के कारण बीते साल शादियों में बैंड पर रोक के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा था. इस साल भी अभी दो महीनों में एक दो ही सहालग होने से कोई खास फर्क नहीं पड़ा हैं, लेकिन अप्रैल से उम्मीद लगी हैं.

लग सकता है जाम
वहीं साहलग अधिक होने से आज शाम सड़कों पर जाम के हालात पैदा हो सकते हैं. वैसे तो जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने रोड़ मेप तैयार कर लिया हैं. लेकिन फिर भी हालात खराब हो सकते हैं. फतेहाबाद रोड पर स्मार्ट सिटी और मेट्रो की खुदाई के कारण रास्ता सकरा होने से भी जाम की समस्या पैदा हो सकती है. इसलिए अपने घरों से समय से निकले और यातायात नियमों का भी पालन करते हुए. अपने वाहन को पार्किंग में ही खड़ा करे. अगर आपका वाहन गलत स्थान पर खड़ा मिला तो ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर सकती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!