आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर आधी रात को बस अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में 20 यात्री घायल हो गए, उन्हें भर्ती कराया है।
नोएडा से आगरा आ रही बस बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाले के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार सुनकर टीम आ गई, बस में 60 से अधिक सवारियां थी, इसमें से 20 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, कोई जनहानि नहीं हुई है।