आगरालीक्स…। मथुरा के बरसाना में होने वाले रंगोत्सव में आगरा की संस्था रंगलीला द्वारा
ब्रज की लोकनाट्य विधा भगत- संगत कीजे साधु की, का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा।
इस लोकनाट्य में समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि साधु संगत से ही देश और समाज की उन्नति हो सकती है। प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से आयोजित रंगोत्सव में भगत का निर्देशन रंगकर्मी अनिल शुक्ला कर रहे हैं। भगत के रचियता स्वर्गीय फूल सिंह खलीफा हैं।
400 साल पुरानी लोकनाट्य विधा
भगत ब्रज की 400 साल से ज्यादा पुरानी लोक नाट्य विधा है, जो करीब 50 साल पहले लुप्तप्राय हो गई थी, जिसे रंगलीला संस्था द्वारा एक बड़े सांस्कृतिक आंदोलन के जरिये डेढ़ दशक के अथक प्रयासों के बाद पुनर्जीवित किया गया है।