आगरालीक्स…आगरा में दोबारा रफ्तार पर कोरोना. बुधवार को एक्टिव केस 55. रिकवरी प्रतिशत एक बार फिर से होने लगी कम.
सोमवार को 11 मरीज मिले
आगरा में दोबारा कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है. पिछले तीन दिनों से मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई है तो वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बहुत कम. बुधवार को आगरा में 11 कोरोना मरीज मिले. इनमें दयालबाग से दो महिलाओं सहित तीन मरीज भी शामिल हैं. वहीं पुष्पांजलि वाटिका, आवास विकास कॉलोनी आदि क्षेत्रों से भी कोरोना संक्रमित मिले हैं.
आगरा में कोरोना की स्थिति
आगरा में दोबारा कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं. फरवरी में सक्रिय मरीजों की संख्या 10 तक पहुंच गई थी लेकिन वो मार्च तक 50 से ऊपर हो गई है. बुधवार तक आगरा में सक्रिय मरीजों की संख्या 55 थी. आगरा में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10613 हो गई है. इनमें से 10382 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 175 लोगों की इस संक्रमण से जान जा चुकी है.