आगरालीक्स… आगरा में आज शाम चार बजे से एमजी रोड पर रूट डायवर्ट किया गया है, खबर पढकर ही घर से बाहर जाएं।
रविवार को होलिका दहन है, इसके साथ ही शब ए बरआत भी है। शब ए बरआत के लिए यातायात परिवर्तित किया गया है। रविवार शाम से सोमवार सुबह 10 बजे तक यातायात परिवर्तित रहेगा। इसके साथ ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होगा।
ये रहेगा रूट डायवर्ट , आज शाम चार बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक
रविवार शाम चार बजे से एमजी रोड पर सेंट जोंस चौराहे से कलक्ट्रेट तिराहे, पंचकुइयां चौराहे से सुभाष पार्क तिराहे तक, नालबंद से पंचकुइयां चौराहे तक कोई भी वाहन नहीं चहेगा। केवल पैदल ही लोग आ जा सकेंगे।