नईदिल्लीलीक्स… देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 68 हजार से ज्यादा संक्रमितों की संख्या आने के बाद आज 56 हजार मरीज आने से मामूली सुधार हुआ है।आज स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना संबंधी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 56,211 नए संक्रमितों का पता चला है। इसी अवधि में 271 मरीजों की मौत हो चुकी है।
जेल में 47 महिला बंदी भी कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अहमदाबाद के आईआईएम में 70 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उधर, पंजाब के पटियाला में नाभा ओपन जेल में 47 महिला कैदी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।
देश में अब तक 1,20,95,855 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। अब तक 1,62,114 मरीज कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। देश में इस समय 5,40,720 सक्रिय मरीज है, जबकि डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 1,13,93,021 हो गई है।
अब तक छह करोड़ को वैक्सीन
कोरोना से बचाव को जारी टीकाकरण अभियान में अब तक छह करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।