नईदिल्लीलीक्स… जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला समेत पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट की टी-20 की कप्तान हरमनप्रीत की भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला, उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला समेत पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पूरे परिवार ने अपने आपको क्वारंटीन कर लिया है।
हरमनप्रीत ने किया खुद को आईसोलेट
दूसरी ओर भारतीय महिला क्रिकेट की टी-20 की कप्तान हरमनप्रीत कौर कोविड-19 टेस्ट में संक्रमित पाई गई हैं। हरमन ने घर में ही खुद को आईसोलेट कर लिया है। हरमनप्रीत ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में भाग लिया था।
इरफान पठान भी पॉजिटिव
दूसरी ओर क्रिकेटर इरफान पठान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भाग लिया था। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान, बद्रीनाथ भी कोरोना संक्रमित हो गए थे।