आगरालीक्स ..आगरा का 31 मार्च का प्रेस रिव्यू, आगरा सहित यूपी में आठवीं तक के स्कूल 4 अप्रैल तक बंद, हाईवे परपति के सामने पत्नी से गैंगरेप.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
केंद्र ने कहा, बदतर हो रहे कोरोना से हालात, समूचा देश खतरे की जद में, तेजी से बढे मामले तो चरमरा जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, ऋषिकेश के आश्रम में 32 श्रदृालु संक्रमित, कुंभ में कोविड रिपोर्ट जरूरी। दिल्ली सहित 10 शहरों में सक्रिय केस सबसे ज्यादा। यूपी में आठवीं तक के सभी स्कूल चार अप्रैल तक बंद।
पीएम मोदी के खत का जवाब देने में भी पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की कूटनीतिक पैंतरेबाजी, अलापा कश्मीर का राग। एक अप्रैल से बदल जाएंगे 10 नियम, इंडियन मुजाहिदीन के 12 इंजीनियरों को उम्रकैद। श्रीनगर के सोपोर में आतंकी हमले में दो भाजपा पार्षदों की मौत, पुलिसकर्मी शहीद।

अमर उजाला, होली पर मुंबई और अहमदाबाद से जुडा आगरा, उडान शुरू।
दो दिन में कोरोना के 32 नए संक्रमित, एक की मौत
तीन दिन बाद खुले बैंक,कल परसों रहेंगे बंद
दैनिक जागरण झरना नाले के पास पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
धूल भरी गर्म हवा के साथ पारा 40 डिग्री पार
सिकंदरा में ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

हिंदुस्तान आनलाइन हो सकता है विवि का दीक्षा समारोह
एक अप्रैल से 45 से अधिक उम्र के लोगों को भी लगेगी वैक्सीन
चार अप्रैल तक कर सकते हैं जेईई मेंस के लिए आवेदन

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/