आगरालीक्स.. आगरा की न्यू आगरा कॉलोनी में बडी संख्या में कोचिंग सेंटर, बैंकट हाल, हॉस्टल और हॉस्पिटल खुल गए हैं, इन सभी को बंद किया जाएगा। एडीए ने हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
न्यू आगरा रेजीडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके अस्थाना ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, इसमें उन्होंने रेजीडेंशियल कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियों को बंद कराने के लिए कहा था, इससे प्रदूषण बढ रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर हाईकोर्ट ने न्यू आगरा के रेजीडेंशियल कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधि को बंद कराने के लिए एडीए को आदेश दिए थे।
कोचिंग, हॉस्टल कराए जाएंगे बंद
एडीए उपाध्यक्ष डा राजेंद्र पैंसिया का मीडिया से कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।