नईदिल्लीलीक्स… ( 3 april ) । कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आईपीएल-14 के शुरू होने पर खतरा मंडरा गया है। बीसीसीआई की भी चिंता बढ़ गई है।
वानखेड़े स्टेडियम के आठ कर्मी संक्रमित
आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के आठ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
नीतिश राणा अब नेगेटिव
कोलकाता नाइटराइजडर्स के नीतीश राणा भी संक्रमित हो गए थे लेकिन अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
वानखेड़े में 10 मुकाबले होने हैं
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 10 मुकाबलों का आयोजन किया जाना है। यह सभी मैच 10 से 25 अप्रैल के बीच खेले जाने हैं। इस बार आईपीएल का आगाज नौ अप्रैल से हो रहा है। वानखेड़े स्टेडियम के 19 मैदानकर्मियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था, जिसमें आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं।
बीसीसीआई की चिंता बढ़ी
कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से आने के कारण बीसीसीआई के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू हो रहा है। आज भी 47 हजार के करीब केस आए हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन की संभावना से इनकार नहीं किया है। इसे देखते हुए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैचों को लेकर दुविधा की स्थिति है। उल्लेखनीय है कि पिछला आयोजन कोविड -19 की वजह से संयुक्त अरब अमीरात में कराना पड़ा था।