नईदिल्लीलीक्स… ( 5 april ) । महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश। उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग शहरों की ओर बढ़ी। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की अर्जी पर सुनवाई करते हुए जांच सीबीआई को सौंपी है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर परमवीर सिंह ने सौ करोड़ रुपये की उगाही का आरोप लगाया है। कोर्ट ने कहा है कि अनिल देशमुख पर आरोप लगाए गए हैं, वो ही राज्य के गृहमंत्री हैं, इसलिए पुलिस जांच पर निर्भर नहीं रहा जा सकता।
उत्तराखंड की आग बुझाने भेजे हैं हैलीकॉप्टर
उत्तराखंड के जंगलों में चार दिनों से लगी आग अब शहरों की तरफ बढ़ने लगी है मुख्यमंत्री तीऱथ सिंह रावत की मांग पर केंद्र सरकार ने आग पर काबू पाने के लिए दो हैलीकॉप्टर औऱ एनडीआरएस के जवानों को उत्तराखंड भेजा है। लगातार फैलती जा रही आग से अब तक 65 हैक्टेयर में लगे हजारों पेड जलकर राख हो गए हैं। उत्तराखंड में 964 स्थानों पर आग लगी हुई है।
राकेश टिकैत गुजरात पहुंचे
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के लिए आंदोलन को और समर्थन जुटाने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत गुजरात पहुंच गए हैं। टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गुजरात के किसानों ने आलू की सही कीमत नहीं मिल रही, जो मुद्दा देश का है, वही मुद्दा गुजरात का है। उन्होंने कहा कि गुजरात के किसानों को दिल्ली में आंदोलन स्थल पर जाने से रोका जा रहा है। अगर ऐसा जारी रहा तो हम गुजरात में ही डेरा जमाएंगे।
कंधार में एयर स्ट्राइक, 80 आतंकी ढेर
अफगानिस्तान के कंधार में कल हुई एयर स्ट्राइक में 80 से ज्यादा आतंकवादी ढेर हो गए। इस कार्रवी में तालिबान के मुख्य कमांडर सरहदी की मौत हो गई। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमान ने बताया कि आतंकवादियों के ठिकानों पर उस समय एयर स्ट्राइक की गई जब वे एक हमले को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।