आगरालीक्स. .आगरा में नई सुविधा,हार्ट अटैक तो नहीं पड सकता है। आगरा में पहली बार शांतिवेद इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेज में अत्याधुनिक मशीन से हार्ट का सीटी किया जा रहा है।
अब आपके हार्ट में ब्लॉकेज है तो सीटी स्कैन से पता चल जाएगा। पहली बार शांतिवेद इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेज में दिमाग की तरह हार्ट के सीटी की सुविधा दी जा रही है।
आगरा के शांतिवेद इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेज, सिकंदरा में पहला अत्याधुनिक 128 स्लाइस सीटी की सुविधा शुरू की गई है। यह अत्याधुनिक सीटी है। इससे हार्ट की कोरोनरी वैसल्स का सीटी किया जा रहा है।
सीटी से पता चलेगा हार्ट की किस वैसल्स में ब्लॉकेज है
अब कम उम्र में मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे के कारण हार्ट अटैक पड रहे हैं। इसे रोका जा सकता है और मरीज की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए हार्ट का सीटी कराते रहना चाहिए। वे लोग जिनके परिवार के अन्य सदस्यों को ह्रदय रोग है, मधुमेह रोगी हैं तो हार्ट का सीटी जरूर कराएं। हार्ट के सीटी से पता चल जाता है कि हार्ट की खून की धमनी में कहां और कितना ब्लॉकेज है। यह ब्लॉकेज किस स्तर का है, यह दवाओं से ठीक हो सकता है या एंजियोप्लास्टी और ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत पड सकती है। यह भी अनुमान लग जाता है कि ब्लाकेज कब घातक हो सकता है। इससे इलाज में मदद मिलती है और हार्ट अटैक को रोका जा सकता है। मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
अत्याधुनिक मशीन, टहलते हुए आएं और सीटी कराकर चले जाएं
हार्ट के सीटी के लिए 128 स्लाइस की यह अत्याधुनिक मशीन है। इससे सही आकलन होता है। जिन लोगों का हार्ट सीटी किया जाता है, उन्हें एक दिन पहले रात को चाय काफी नहीं लेनी होती है। शांतिवेद इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंस में आने के बाद कुछ ब्लड की जांच कराई जाती हैं। हार्ट रेट को स्टेबल किया जाता है। इसके बाद हार्ट सीटी कर दिया जाता है। कुछ देर बाद ही घर जा सकते हैं।
128 स्लाइस सीटी स्कैन से इन अंगों का किया जा रहा सीटी
थ्रीडी,फोर डी कार्डियक इमेजिंग
टयूमर इमेजिंग
परफ्यूजन एनालाइसिस आफ ब्रेन
मोशन फ्री लंग स्केनिंग
फोरेन बाडी एंड स्टोन
सीटी गाइडेड इंटरवेंशन
हाईस्पीड इमेज एक्यूजिशन
लो रेडिएशन सीटी स्कैन
हाई परसीजन एंजियोग्राफी
कोरोनरी एंजियोग्राफी
पेरीफेरल वैसकुलर एंजियोग्राफी
