नईदिल्लीलीक्स… ( 5 april ) । देश में कोरोना कोहराम मचा रहा है। एक दिन में एक लाख से ज्यादा संक्रमित आए हैं। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के बाद भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल ऋत्विक भौमिक भी संक्रमित हो गए हैं।
एक दिन में एक लाख से ज्यादा संक्रमित
देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड एक लाख तीन हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जो अब तक सर्वाधिक हैं। हालांकि पिछले दो दिनों के मुकाबले मौतों का आकंड़ा कम हुआ है लेकिन एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना का बॉलीवुड पर संकट बढ़ता जा रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार के बाद अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
भूमि व विक्की भी संक्रमित
भूमि पेडनेकर औऱ विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। भूमि ने बताया है कि वैसे तो वह बेहतर महसूस कर रही हैं लेकिन उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। वह डॉक्टर के सम्पर्क में हैं औऱ सभी जरूरी एहतियात बरत रही है।
भूमि ने यह भी कहा है कि जो लोग उनके सम्पर्क में आए हैं, वे अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें। अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपनी पोस्ट में अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अपने प्रशंसकों को दी है।
ऋत्विक भौमिक भी पॉजिटिव
पूरे बॉलीवुड पर कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। एक बाद एक सेलिब्रिटीज कोविड-19 से संक्रमित पाए जा रहे हैं। यह भी खबर मिली है कि बंदिश बैन्डिट्स के अभिनेता ऋत्विक भौमिक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
अब तक के सर्वाधिक संक्रमित
कोरोना वायरस से संक्रमितों की अब तक की सर्वाधिक संख्या 1,03,558 दर्ज की गई है। एक दिन में पहली बार एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। इसस पहले देश में सर्वाधिक 97894 संक्रमित 17 सितंबर 2020 को दर्ज हुए थे। देश में संक्रमण के कुल मामले सवा करोड़ से ज्यादा (1,25,89,067) हो चुके हैं, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,65,101 हो गई है।