नईदिल्लीलीक्स… ( 5 april ) । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को हुए नक्सली हमले के बाद केंद्र सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने का खाका तैयार कर लिया है। इस अभियान में नक्सलियों के उन टॉप कमांडरों के नाम शामिल हैं, जो आने वाले दिनों में ढेर किए जाएंगे।
शाह के सख्त आदेश
गृहमंत्री अमित शाह ने समीक्षा बैठक में दो टूक कह दिया है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान में औऱ तेजी लाई जाएगी। इसके लिए टेक्निकल इन्टेलीजैंस की मदद ली जाएगी।
टॉप नक्सलियों की लिस्ट बनाई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन प्रहार-3 के तहत उन नक्सलियों को भी लिस्ट बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो भोले-भाले युवकों का ब्रेनवाश कर उन्हें नक्सली गतिविधियों में शामिल करने के लिए उन्हें उकसाते हैं, जिन टॉप नक्सलियों की लिस्ट बनाई गई है, जिसमें पीएलजीए का सबसे बड़ा कमांडर हिडमा शामिल है, जिसके बारे में पता चला है कि वह जंगलों में छिपकर सुरक्षाबलों पर निशाना साधता है।
ये हैं निशाने पर
हिडमा के अलावा जिन नक्सली कमांडरों पर कार्रवाई होनी है, उके नाम हैं, कमलेश उर्फ लधु, साकेत नुरेटी, लालू-डंडामी, मंगेश गौड़, रामजी, मंगलेश शामिल हैं।
हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की मौत
शनिवार को हुए नक्सली हमले में 22 सुरक्षा कर्मियों की शहादत हुई है, जिनके पार्थिव शरीरों को ताबूतों में रखकर पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ विदाई देकर उनके घरों को रवाना किया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।