नईदिल्लीलीक्स… ( 11 April ) । देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले हर रोज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज रविवार डेढ़ लाख से ज्यादा नये केस सामने आए हैं। पिछले पांच दिनों से हर रोज एक लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं। आज यह आंकड़ा डेढ़ लाख को पार कर गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 1,52,879 नए संक्रमित केस सामने आए हैं, जबकि इसी अवधि में 839 लोगों की मौत हो गई।, जबकि अपनी जान गंवाने वालों की संख्या 1,69,275 हो गई है। देश में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 11 लाख हो गई है।
उत्तर प्रदेश में 12 हजार से ज्यादा नए संक्रमित
कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाले राज्यों में महाराष्ट्र शीर्ष पर है। महाराष्ट्र में 55, 411 मामले सामने आए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 14,098, उत्तर प्रदेश में 12,748, दिल्ली में 7,897 और कर्नाटक में 6955 संक्रमण मामले बीते 24 घंटों में सामने आए हैं। मौतों के मामले भी महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में 309, छत्तीसगढ़ में 123, पंजाब में 58, गुजरात में 49 और उत्तर प्रदेश में 46 मरीजों ने बीते 24 घंटों में अपनी जान गवां दी है।
टीका उत्सव शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज से 14 अप्रैल तक देश में टीकाकरण उत्सव मनाया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 35, 19,987 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। देश में अब तक 10,15, 95, 147 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारत में विश्व में सर्वाधिक वैक्सीनेशन करने वाला देश बन गया है।
वैक्सीन की कमी
एक और पीएम मोदी आज देशभर में टीका उत्सव मना रहे हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र पंजाब , राजस्थान, दिल्ली और झारखंड के बाद तेलगांना ने भी राज्य में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक कम होने के बारे में केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। तेलगांना में भी महज तिन दिन के लिए ही वैक्सीन का स्टॉक बचा है।