आगरालीक्स…. आगरा में 24 घंटे बाद नाइट कर्फ्यू और 48 घंटे बाद तीन दिन के लिए शराब की दुकानें,बीयर बार हो जाएंगे बंद।
आगरा में कोरोना के केस बढने पर सख्ती कर दी गई है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोरोना चेन को ब्रेक करने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है।
12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू
आगरा में 12 अप्रैल की रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। 20 अप्रैल तक रात को नाइट कर्फ्यू में आम लोगों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। चौराहों पर बैरीकेटिंग की जाएंगी, बाहर निकलने वाले लोगों की चैकिंग की जाएगी। उनसे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा जाएगा। बेवजह बाहर निकलने पर 500 रुपये का चालान किया जाएगा। इसके बाद भी लोग नहीं माने तो सख्ती की जाएगी।
13 अप्रैल शाम पांच बजे से 15 अप्रैल तक शराब की दुकानें बंद
आगरा में पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को मतदान होना है। डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि 13 अप्रैल को शाम छह बजे से शराब, बीयर की दुकानें बंद कर दी जाएंगी। जिले भर में दुकानें बंद रहेंगी। 15 अप्रैल को मतदान होने तक दुकानें बंद रखी जाएगी। मतदान पूरा होने के बाद दुकान खुलेंगी। इसके बाद दो मई को मतगणना है, इस दौरान भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
