नईदिल्लीलीक्स… ( 13 April )। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज लगातार तीसरे दिन डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस दर्ज किए गए हैं। बीते एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
आज 1,61,736 नए संक्रमित
मंगलवार को देश में लगातार सातवें दिवन एक लाख से ज्यादा और तीन दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले सामने आए है। देश में अब तक 1,36,89,453 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 97,168 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार देश में अब तक 1,22,53,697 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 12,64,648, मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक देश में 1,71,058 मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। अब तक 10,85,33,085 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है. आईसीएमआर ने बताया कि अब तक 25,92,07,108 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।