आगरालीक्स…. आगरा में वीवीआईपी संक्रमित होने से बन रही कोरोना चेन, मेयर नवीन जैन की पत्नी, कमिश्नर अमित गुप्ता, विधायक पॉजिटिव, हर छह मिनट में एक नया केस।
आगरा में 14 अप्रैल को कोरोना के रिकॉर्ड 242 नए केस आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेयर नवीन जैन की पत्नी, विधायक महेश गोयल, कमिश्नर अमित गुप्ता में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये सार्वजनिक स्थानों पर आ जा रहे थे, लेकिन मास्क का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन कोरोना का नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है, इसलिए संक्रमित होने का खतरा बढता जा रहा.
138 कॉलोनियों में कोरोना के नए केस
कोरोना के नए केस का दायरा भी बढता जा रहा है, आगरा की अधिकांश कालोनियों में कोरोना के नए केस मिल चुके हैं। 14 अप्रैल को 138 कॉलोनियों से कोरोना के नए केस मिले हैं। कुछ कॉलोनियों से लगातार कोरोना के नए केस मिल रहे हैं, इसमें से सबसे ज्यादा कोरोना के नए केस दयालबाग से मिल रहे हैं। इस समय दयालबाग हॉट स्पॉट बन चुका है।
शहर से लेकर देहात तक संक्रमण
पिछले 14 दिन में आगरा में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। शहर से लेकर देहात तक लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। 14 दिन में कोरोना के केस कई गुना बढ चुके हैं, अब हर छह मिनट में कोरोना का एक नया केस मिल रहा है और सक्रिय केस 1050 हो गए हैं। जबकि एक से 14 अप्रैल के बीच छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।