आगरालीक्स.. आगरा में 12 घंटे बाद 35 घंटे के लिए कर्फ्यू लग जाएगा। सोमवार सुबह छह बजे तक बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे, क्या रहेंगी पाबंदी। कौन जा सकेंगे बाहर.
आगरा सहित यूपी में रविवार को पूर्ण साप्ताहिक बंदी के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना की नई चेन को तोडने के लिए सख्ती से नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।
आज रात नौ बजे से बाजार हो जाएंगे बंद
नए नियम के अनुसार शनिवार रात नौ बजे से बाजार पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी, इस तरह रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। अब सोमवार को ही बाजार खुलेंगे।
चिकित्सा सहित आवश्यक सेवाओं को ही छूट
साप्ताहिक बंदी में आवश्यक सेवाओं को ही छूट दी गई है, इसमें चिकित्सा से जुडी सेवाओं को छूट है, इसके साथ ही साप्ताहिक बंदी में कारोबारी सामान की लोडिंग और अनलोडिंग करा सकेंगे। बाजारों की बंदी को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम सख्ती करेगी।
बेवजह न निकलें बाहर, तेजी से फैल रहा संक्रमण
लोगों से अपील की जा रही है कि वे बेवजह घर से बाहर न निकले, अब संक्रमण तेजी से फैल रहा है, घर पर ही सुरक्षित रह सकते हैं। संक्रमण से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें।