आगरालीक्स.. आगरा में भीम नगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष भरत सिंह पिप्पल की मौत, भीमनगरी में बारात की शुरूआत कराने के बाद बिगड गई थी तबीयत।
आगरा में भीम नगरी समारोह समिति और जूता दस्तकार फेडरेशन के अध्यक्ष भरत सिंह पिप्पल ने शुक्रवार को भीम नगरी में बारात का शुभारंभ किया, इसके बाद उनकी तबीयत बिगड गई। निजी अस्पताल से एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी रेफर कर दिया गया, यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।

सुबह हुआ निधन
भरत सिंह पिप्पल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां शनिवार सुबह आगरा में भीम नगरी समारोह समिति और जूता दस्तकार फेडरेशन के अध्यक्ष भरत सिंह पिप्पल का निधन हो गया। इसके बाद भीम नगरी के आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है।