आगरालीक्स…आगरा में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए बढ़ी अस्पतालों की संख्या. बैड भी बढ़ाए गए. पढ़ें कौन—कौन से अस्पतालों में मिलेगा इलाज
कई निजी अस्पताल बनाए कोविड अस्पताल
आगरा में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों की संख्या में इजाफा किया गया है. आगरा में अब तक केवल 10 अस्पतालों में ही कोविड पेशेंट्स का इलाज किया जा रहा था लेकिन अब कई निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाते हुए इनकी संख्या 22 कर दी गई है. इसके अलावा अस्पतालों में बैडों की संख्या भी बढ़ाई गइ्र है. बता दें कि आगरा में कोरोना की रफ्तार इस समय हाईस्पीड पर है. शनिवार को आगरा में करीब 400 कोरोना पेशेंट्स मिले हैं. इसके अलावा तीन लोगों की मौत भी हुई है. ऐसे में शासन से आदेश के बाद से आगरा में भी अस्पतालों की संख्या में इजाफा किया गया है.
एसएन और जिला अस्पताल के अलावा 20 निजी अस्पताल
आगरा में कोविड पेशेंट्स का इलाजा आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के अलावा 20 निजी अस्पतालों में भी किया जा सकेगा. इन सभी अस्पतालों में कुल बैडों की संख्या 1413 है. इसके अलावा वेंटीलेटर्स 253, आॅक्सीजन 1377 और आईसीयू की संख्या 403 है
इन अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
एसएन मेडिकल कालेज बेड -315, -132 मरीज भर्ती
जिला अस्पताल बेड -78-, 06 मरीज भर्ती
प्राइवेट कोविड हास्पिटल
राम रघु हास्पिटल बेड -110 -26 मरीज भर्ती
प्रभा ट्रामा सेंटर बेड -65- 40 मरीज भर्ती
रवि हास्पिटल बेड -40,- 40 मरीज भर्ती
नए कोविड हास्पिटल
नयति हास्पिटल -बेड 60- मरीज भर्ती 21
ब्लोसम हास्पिटल -बेड 25-, मरीज भर्ती 12
पारस हास्पिटल -बेड 30-, मरीज भर्ती 26
यशवंत हास्पिटल -बेड 35,- मरीज भर्ती 17
जेडी हास्पिटल -बेड 35-, मरीज भर्ती 9
श्री क्रष्णा हास्पिटल- बेड 30,- मरीज भर्ती 4
यशवंत चाहर हास्पिटल- बेड 40,- मरीज भर्ती 30
उपाध्याय हास्पिटल -बेड 50,- मरीज भर्ती 22
पल्स मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल -बेड 80
2 दिन में तैयार किए जाएंगे नए कोविड हॉस्पिटल
एसआर हास्पिटल -बेड 20
रश्मि मेडिकेयर- बेड 15
उपाध्याय हास्पिटल यूनिट टू- बेड 100
सफायर हास्पिटल- बेड 25
मंगलम हास्पिटल -बेड 25
एसआरसीटी पॉजिटिव और आरटीपीसीआर निगेटिव मरीजों के लिए हास्पिटल
मूलचंद -बेड 100
ब्लोसम हास्पिटल -बेड 25
रेनबो हास्पिटल बेड- 10 -2 दिन में शुरू हो जाएगा